Home / Odisha / जाजपुर में नकली जर्दा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार

जाजपुर में नकली जर्दा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, तीन गिरफ्तार

जाजपुर. जिले में आज एक नकली जर्दा बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. निर्माण इकाई पर छापेमारी के दौरान मशीन और औजारों के साथ-साथ एक लाख रुपये से अधिक के नकली उत्पादों को जब्त किया गया है. इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है. यह सफलता जेनापुर थाने की पुलिस को मिली है. यह जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मालाहाट गांव में जाजपुर एसडीपीओ चिन्मय कुमार नायक के नेतृत्व में आज तड़के छापा मारा गया. इस अभियान के दौरान पता चला कि यह नकली जर्जा (गुटखा) बनाया जाता है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …