Home / Odisha / कोरापुट में काफी मात्रा में विस्फोटक और माओ साहित्य बरामद

कोरापुट में काफी मात्रा में विस्फोटक और माओ साहित्य बरामद

कोरापुट. मालकानगिरि और कोरापुट के सीमावर्ती क्षेत्र में माचकुंड से भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य सामाग्रियां बरामद की गयी है. यह जानकारी कोरापुट के पुलिस अधीक्षक ने आज ट्विट कर दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीवीएफ कोरापुट और बीएसएफ की एक संयुक्त टीम मालकानगिरि और कोरापुट के सीमावर्ती क्षेत्र में माचकुंड थानांतर्गत अनकेदेली में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान टीम को काफी मात्रा में बरामद विस्फोटक,  माओ साहित्य और अन्य खतरनाक वस्तुएं मिलीं.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …