Home / Odisha / बलांगीर में अपने ही घर में बुजुर्ग दंपति मृत मिले

बलांगीर में अपने ही घर में बुजुर्ग दंपति मृत मिले

बलांगीर. शहर के चंद्रशेखरनगर में सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग दंपति को उनके सरकारी क्वार्टर में मृत पाया गया है. मृतकों की पहचान वृंदावन साहू (85) और निरश साहू (80) के रूप में बताया गयी है. यह जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि आज सुबह महिला का शव एक खिड़की से बंधा हुआ मिला और उसका पति पास में मृत अवस्था में पड़ा था. इसकी जानकारी पाते ही स्थानीय थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  इधर, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वृंदावन पहले से मौजूद बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है और पति की मौत के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली. सूत्रों ने बताया कि यह बुजुर्ग व्यक्ति कुछ समय के लिए अस्वस्थ चल रहा था. इसका इलाज हाल ही में एक अस्पताल में हुआ था और उसको वहां छुट्टी दे दी गई थी.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …