Home / National / ओडिशा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को कोरोना

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को कोरोना

भुवनेश्वर. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी तथा तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद ए चेल्ला कुमार कोरोना संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनसे संपर्क में आये लोग अपना परीक्षण कराने के साथ साथ सतर्कता बरतें. उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें ओडिशा के प्रभारी के रुप में नियुक्त किया था. इससे पहले पार्टी के महासचिव जीतेन्द्र सिंह प्रभारी थे. उन्हें हटाकर चेल्ला कुमार को प्रभारी बनाया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …