Home / Odisha / मायुमं भुवनेश्वर का गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न
mayum मायुमं

मायुमं भुवनेश्वर का गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

  • 900 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

  • गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना के बाद ग्रहण किया अन्नकूट प्रसाद

  • सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का दिखा अनूठा संगम

  • समाज को जोड़ना और सेवा करना मंच का उद्देश्य : विनीत अग्रवाल

भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं), भुवनेश्वर की ओर से गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसाद महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में 900 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के वर्तमान सदस्यों के साथ पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, अन्य शाखाओं के प्रतिनिधियों तथा मारवाड़ी एवं अन्य समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ गोवर्धन पूजा की तथा गिरिराज महाराज एवं भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा-अर्चना के पश्चात सभी ने पारंपरिक अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर के अध्यक्ष युवा विनीत अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव सामाजिक सेवा, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। समाज में आपसी जुड़ाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का यह प्रयास भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ जारी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं और राम-राम का अभिवादन किया। इस आयोजन ने समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और आपसी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

900 से अधिक लोगों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। मंच की ओर से अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति और स्नेह आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और भाईचारे का सुंदर उदाहरण बना।

Share this news

About admin

Check Also

गंजाम के बाढ़ प्रभावितों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करें सरकार : नवीन पटनायक

प्रशासनिक लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग भुवनेश्वर, ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष …