Home / Odisha / दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने मंगलवार को प्रख्यात श्रमिक नेता, विचारक एवं सामाजिक संगठनकर्ता दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। दोनों नेताओं ने राष्ट्र निर्माण, श्रमिकों एवं किसानों के कल्याण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में दत्तोपंत ठेंगड़ी को असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ श्रमिकों, किसानों और युवा पीढ़ी के कल्याण के लिए समर्पित उनका जीवन एवं आदर्श सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

वहीं, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने भी ठेंगड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय श्रमिक आंदोलन, स्वदेशी चिंतन और सामाजिक संगठन के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया।

सिंहदेव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ के संस्थापक के रूप में दत्तोपंत ठेंगड़ी का जीवन श्रमिकों के हितों, राष्ट्र के आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक उत्थान के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है। उनके विचार और संगठनात्मक योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आएंगे

    नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति : डा मुकेश महालिंग …