-
सेवा ही संकल्प और विकास ही लक्ष्य आधार
भुवनेश्वर। भाजपा की ओडिशा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि ‘सेवा ही संकल्प और विकास ही लक्ष्य’ के आधार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पुरंदेश्वरी ने खोर्धा जिले के जटणी के निकट जामुकोली में ‘नमो सेवा गाथा-पथप्रांत नाटक’ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को नाटक के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में ओडिशा में पार्टी संगठन को और मजबूत करने, जनता से जुड़ाव बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
दिल्ली रवाना होने से पहले पुरंदेश्वरी और डॉ स्वदेश सिंह ने भुवनेश्वर में भगवान लिंगराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
