भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और प्रजा आंदोलन के प्रमुख नेता नीलमणि राउतराय की पुण्यतिथि पर राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम, जनसेवा और ओडिशा के विकास में राउतराय के योगदान को स्मरण किया।
राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने कहा कि नीलमणि राउतराय ने ओडिशा को प्रगतिशील बनाने और राज्य के लोगों के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी जनसेवा और योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी नीलमणि राउतराय को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए जनसेवा और ओडिशा के विकास के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति और जनता की सेवा के क्षेत्र में राउतराय का योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने नीलमणि राउतराय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओडिशा के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने भी राउतराय को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, प्रजा आंदोलन, जनसेवा, राज्य की प्रगति और श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि नीलमणि राउतराय का योगदान सदैव चिरस्मरणीय रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
