Home / Odisha / ओडिशा की अंडर-14 रोल बॉल टीम राष्ट्रीय ईस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए रवाना

ओडिशा की अंडर-14 रोल बॉल टीम राष्ट्रीय ईस्ट जोन चैंपियनशिप के लिए रवाना

  •     कलिंग स्टेडियम में हुआ टीम का विदाई एवं सम्मान समारोह

  •     बालक-बालिका वर्ग में 22 खिलाड़ी करेंगे ओडिशा का प्रतिनिधित्व

भुवनेश्वर। ओडिशा की अंडर-14 बालक एवं बालिका रोल बॉल टीम 6वीं राष्ट्रीय ईस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही ओडिशा टीम का विदाई एवं सम्मान समारोह कलिंग स्टेडियम स्थित रोल बॉल एरीना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर खेल एवं युवा सेवा विभाग, ओडिशा सरकार के अतिरिक्त सचिव सुधाकर नायक, भारत सरकार के प्रधान महालेखाकार सुबु आर, ओडिशा रोल बॉल एसोसिएशन के संस्थापक पार्थ सारथी जेना, राज्य सचिव सौदामिनी पात्र सहित मधुस्मिता बाल, मोहन पात्र, स्मृति रंजन साहू और विश्वमयी उपस्थित रहे।

बालक टीम की कमान आश्लेष नायक को

बालक वर्ग में आश्लेष नायक को टीम का कप्तान और आदित्य नारायण षाड़ंगी को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में शुभम बिस्वाल गोलकीपर के रूप में शामिल हैं। इनके अलावा एसपी अर्णव, आर्यन ओझा, शुभम बेहरा, हितार्थ मलिक, अधीव चांदुका, आरएन अयन, वैभव महापात्र, प्रयास कुमार मिश्र और साई शुभम पृष्टि टीम का हिस्सा हैं।

बालिका टीम का नेतृत्व आश्लेषा पंडा करेंगी

बालिका वर्ग में अश्लेषा पंडा कप्तान और मधुक्सरा मिश्रा उपकप्तान हैं। अभिप्सा बसु गोलकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं। टीम में अमृता बराल, अनन्या भरतिया, इचिनी दिन्यांजलि, सुदीक्षा स्वाईं, रक्षिता भरतिया, प्रियांशी प्रतिस्ता जेना, नैब्या संपदा जेना और गुंजन राउत शामिल हैं।

ओडिशा रोल बॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। टीम के रायगढ़ रवाना होने से पहले खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल रहा।

Share this news

About desk

Check Also

बालेश्वर में बीजद छात्र नेता को हिरासत में लेने पर हंगामा

    पुलिस थाने में धरने पर बैठे पार्टी नेता    बीसीजेडी जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान …