भुवनेश्वर, विप्र फाउंडेशन ओडिशा ज़ोन–10 का प्रांतीय पदभार ग्रहण समारोह एवं प्रांतीय महिला तीज महोत्सव भुवनेश्वर के तेरापंथ भवन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व सहित ओडिशा के विभिन्न चैप्टर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी श्रीमाली, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सी.ए. डॉ. सुनील जी शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक श्री जगदीश जी मिश्रा,क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम जी शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री श्री शरद जी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश जी मिश्रा,प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश जी शर्मा, प्रांतीय संगठन महामंत्री श्री टिंकु जी चौमाल, प्रांतीय महासचिव श्रीमती पुष्पा जी मिश्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश जी शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में गजपति जिले के महेंद्रगिरि पर्वत स्थित भगवान श्री परशुराम जी की पावन तपोस्थली के विकास एवं संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दिशा में यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रांतीय संगठन महामंत्री श्री टिंकु जी चौमाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील जी शर्मा ने संगठन की संरचना एवं गतिविधियों पर मार्गदर्शन देते हुए “उन्नत समाज, समर्थ राष्ट्र” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी श्रीमाली ने संगठन की एकजुटता एवं समाज सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
समारोह में प्रांतीय एवं चैप्टर कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ ग्रहण कराई गई तथा अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
द्वितीय सत्र में आयोजित प्रांतीय तीज महोत्सव में विभिन्न चैप्टर्स की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। प्रतिभावान बच्चों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को भगवान श्री जगन्नाथ जी का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश जी मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश जी शर्मा , प्रांतीय संगठन महामंत्री श्री टिंकु जी चौमाल,प्रांतीय महासचिव श्रीमती पुष्पा जी मिश्रा एवं भुवनेश्वर अध्यक्ष राधेश्याम जी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित यह समारोह ओडिशा ज़ोन–10 की संगठनात्मक एकजुटता, सक्रियता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त परिचायक बना। डा़ ओ पी मिश्रा राष्टीय उपाध्यक्ष का बहुत बहुत धन्यवाद जिनके अथक प्रयास व सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा, 🙏🏻🪷
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

