Home / Odisha / तेरापंथ युवक परिषद् भुवनेश्वर एवं भुवनेश्वर सेंट्रल सोशल वर्क संस्था ने लगाया कावड़ सेवा शिविर

तेरापंथ युवक परिषद् भुवनेश्वर एवं भुवनेश्वर सेंट्रल सोशल वर्क संस्था ने लगाया कावड़ सेवा शिविर

भुवनेश्वर,  तेरापंथ युवक परिषद् भुवनेश्वर एवं भुवनेश्वर सेंट्रल सोशल वर्क संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 23 अगस्त 2026, रविवार को IRA होटल के सामने कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 1000 श्रद्धालुओं के लिए चार प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था की गई। सेवा शिविर के माध्यम से कावड़ यात्रियों को भोजन एवं आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराकर सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह किसी संघीय कार्यक्रम अथवा परिषद् का आधिकारिक कार्य नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत रूप से सेवा भावना के साथ किया गया एक संकल्पित सेवा कार्य है। इस सेवा कार्य में सहयोग एवं सहभागिता के लिए समाज के लोगों को भी प्रेरित किया गया।

संयोजक श्री दिलीप मुणोत एवं श्री जितेन्द्र बैद ने सभी सहयोगियों एवं सेवा कार्य में सहभागी बनने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि समाजहित एवं जनसेवा के ऐसे कार्यों से सेवा भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …