-
45 स्टॉलों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़
-
2,000 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
कटक। मातृशक्ति कटक मारवाड़ी समाज एवं ओ माय गॉड–ओ माय गिफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य सावन मेला उत्साह, उल्लास और शानदार जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
मेले का शुभारंभ कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर रोहित श्रीवास्तव, समाजसेविका उषा धनावत तथा कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मेले में परिधान, हस्तशिल्प, उपहार सामग्री, गृह सज्जा, खान-पान सहित विभिन्न उत्पादों के करीब 45 आकर्षक स्टॉल लगाए गए। आयोजन में 2,000 से अधिक लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और पारिवारिक माहौल में मेले का आनंद उठाया।
आगंतुकों ने मेले की भव्यता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और पारिवारिक वातावरण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वहीं स्टॉलधारकों ने भी मातृशक्ति कटक मारवाड़ी समाज के उत्कृष्ट आयोजन एवं सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।
इस आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति की सचिव संगीता करनानी, नीलम झुनझुनावाला और पल्लवी सुलतानिया का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा नीलम साह, सुनीता खेमका, रश्मि मित्तल, संगीता शर्मा और कृष्णा हरलालका ने समन्वय एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक अलका सिंघी के कुशल नेतृत्व और समर्पित प्रयासों से आयोजन को सफलता मिली।
मातृशक्ति कटक मारवाड़ी समाज की अध्यक्षा संपति मोड़ा ने आयोजन की सफलता पर सभी स्टॉलधारकों, सहयोगियों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा पारिवारिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के भव्य आयोजनों का निरंतर आयोजन किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
