-
बाढ़ प्रभावितों की सेवा में आगे आया लायंस क्लब ऑफ बालेश्वर यूथ
बालेश्वर। लायंस क्लब ऑफ बालेश्वर यूथ की ओर से शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कासमिला गांव में राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने लगभग 100 बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सूखा खाद्य एवं पेयजल की बोतलों का वितरण कर जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाई।
राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रताप चंद्र षाड़ंगी तथा नीलगिरि विधायक गोविंद दास माझी ने राहत स्थल का दौरा किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे इस मानवीय सेवा कार्य की सराहना करते हुए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व लायंस क्लब ऑफ बालेश्वर यूथ के अध्यक्ष लायन शेखर सिंघानिया ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन विनीत मोरे, सामुदायिक सेवा अध्यक्ष लायन कार्तिक सरड़ा तथा संयुक्त सचिव लायन अजय अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से राहत सामग्री वितरण में भाग लिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
