-
500 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन
बालेश्वर। बालेश्वर जिले में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए यूपीएमएस बालेश्वर शाखा ने लगातार राहत अभियान जारी रखा है। संस्था की ओर से फुलाड़ी के निकट ओलांदा, सरगान एवं नगराम ग्राम पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
राहत अभियान के तहत 500 से अधिक लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा जरूरतमंदों के बीच 500 से अन्य सूखा खाद्य और फल वितरण किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को देखते हुए राहत कार्य लगातार जारी रहेगा।
राहत वितरण अभियान में यूपीएमएस बालेश्वर शाखा के अध्यक्ष डीपी मोरे, सचिव गौरव राठी, वरिष्ठ सदस्य आरजी अग्रवाल, नवल अग्रवाल, राजीव डिडवानिया, सोनू खंडेलवाल, बबीता मोरे, रचना मोरे, सरिता खंडेलवाल, संगीता खंडेलवाल तथा रंजिता लाधा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
