Home / Odisha / महानदी जल विवाद पर हुई बैठक रही बेहद महत्वपूर्ण – मोहन

महानदी जल विवाद पर हुई बैठक रही बेहद महत्वपूर्ण – मोहन

  •     नई दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री का ने दिया बयान

  •     कहा-तीन महीने के भीतर समाधान की दिशा में प्रगति की उम्मीद

  •     आगामी दीपावली राज्य के लिए शुभ साबित होगी : मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज लोकसेवा भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य की बाढ़ स्थिति के साथ-साथ अपने हालिया नई दिल्ली दौरे के बारे में जानकारी दी। तीन दिवसीय दिल्ली यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी जल विवाद से संबंधित बैठक में भाग लेना राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

उन्होंने बताया कि 30 तारीख को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाग लिया। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आपसी सहमति के आधार पर समाधान खोजने पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में ओडिशा के लोगों के अधिकारों और हितों, किसानों के कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए समाधान का मार्ग तय करने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष के अधीन गठित एक तकनीकी समिति आगामी तीन महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट महानदी ट्रिब्यूनल को सौंपेगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इससे महानदी जल विवाद के समाधान का रास्ता निकलेगा और आने वाली दीपावली राज्य के लिए शुभ संकेत लेकर आएगी।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा नीति आयोग एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रोफेसर के.वी. राजू सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …