-
101 लोगों की स्वास्थ्य की हुई जांच
-
70 वर्ष से अधिक आयु के 40 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण
-
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
भुवनेश्वर। मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी सोसाइटी भुवनेश्वर तथा तेरापंथ युवक परिषद्, भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में तेरापंथ भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।
केयर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में हृदय रोग, सामान्य चिकित्सा, पाचन रोग, दंत चिकित्सा तथा हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में लंबाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), रक्तचाप, नाड़ी दर, रैंडम ब्लड शुगर, ईसीजी, नेत्र जांच तथा फाइब्रो स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में कुल 101 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण अभियान के तहत मारवाड़ी सोसायटी एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज के 40 सदस्यों का सफल पंजीकरण किया गया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी सोसाइटी एवं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। इनमें मनसुख सेठिया, लालचंद मोहता, बच्छराज बेताला, वीरेंद्र बेताला, माणिक माहेश्वरी, सज्जन सुरेका, सुभाष भुरा, चेतन टेकरीवाल, शुभकरण भुरा, प्रकाश भुरा, हरीश अग्रवाल (राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा साथी), जगमोहन पेड़ीवाल (आईपीपी), पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल अग्रवाल, किशन बालोदिया, मीनेश खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, किशन खंडेलवाल तथा रमा रूंगटा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल एवं तेरापंथ युवक परिषद्, भुवनेश्वर के अध्यक्ष जितेंद्र बैद ने शिविर में सेवाएं देने वाले केयर हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं फैकल्टी सदस्यों को अंगवस्त्र और स्मृति स्वरूप पौधा भेंटकर सम्मानित किया।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक राहुल दुगड़, दिलीप मुनोत एवं परमीत बेंगनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण अभियान का संचालन गौरव जिंदल ने किया। वहीं स्वास्थ्य शिविर में कुणाल खोवाला, निशा अग्रवाल, कोमल अग्रवाल एवं राजेंद्र सोनी ने स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय लाठ तथा मारवाड़ी युवा मंच के सचिव शीतल सिंघानिया के सहयोग की भी सराहना की गई। तेरापंथ युवक परिषद् के मंत्री सौरव बेताला, तेरापंथ महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच की टीम तथा सभी स्वयंसेवकों के सामूहिक प्रयास से यह जनसेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने केयर हॉस्पिटल की पूरी टीम, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

