-
जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर और केंदुझर में राहत एवं बचाव कार्यों का लेंगे जायजा
-
राजस्व मंत्री और एसआरसी रहेंगे साथ
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शनिवार सुबह 10 बजे बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वे जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर और केंदुझर जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी तथा विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश प्रभाकर पाटिल भी मौजूद रहेंगे।
इस हवाई सर्वेक्षण का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी करना तथा आवश्यकतानुसार प्रशासन को आगे की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देना है।
गौरतलब है कि हाल की भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण ओडिशा के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
