Home / Odisha / पुरी रथयात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत पर ओएचआरसी सख्त
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुरी रथयात्रा में दो श्रद्धालुओं की मौत पर ओएचआरसी सख्त

  •     राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

  •     गृह विभाग के प्रमुख सचिव और पुरी कलेक्टर को कारण बताओ नोटिस

  •     बाहुड़ा यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

भुवनेश्वर। पुरी रथयात्रा के दौरान 16 जुलाई को हुई दुखद घटनाओं, जिनमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, को लेकर ओडिशा मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने राज्य सरकार से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ओएचआरसी ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव तथा पुरी कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे उन परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिनके कारण रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत हुई। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि रथयात्रा के दौरान घायल हुए सभी श्रद्धालुओं को समय पर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा उनके उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

आगामी बाहुड़ा यात्रा को देखते हुए ओएचआरसी ने गृह विभाग, पुरी कलेक्टर और पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को विशेष निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर सकें।

यह निर्देश अधिवक्ता निशिकांत मिश्र द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किए गए। आयोग ने संकेत दिया है कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …