Home / Odisha / सिद्ध पुरुष थे डा देवेन्द्र प्रधान, जयंती पर किये गये याद  

सिद्ध पुरुष थे डा देवेन्द्र प्रधान, जयंती पर किये गये याद  

भुवनेश्वर । पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डा देवेन्द्र प्रधान एक सिद्ध पुरुष थे । उन्होनें भारतीय जनता पार्टी को शून्य से खडा किया और उनके परिश्रम के बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में  अपने दम पर सरकार बनाने में सफल हुई है । उन्होंने अपने जीवन काल में पार्टी संगठन को मजबूतकरने के साथ साथ युवाओं का नेतृत्व तैयार किया । केन्द्रीय मंत्री के रुप में उनके कार्यकाल में ओडिशा में राजमार्ग दुगुने हुए तथा कृषि व प्राणी विकास के क्षेत्र में काफी विकास हुआ । उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह बात कही ।

स्वर्गीय प्रधान की जयंती को भुवनेश्वर के डमणा स्थित श्रीश्रीमा आनंद आश्रम में बच्चों के साथ मनाया गया । वरिष्ठ उपन्यासकार तथा डा प्रधान के जीवनी के लेखक कालंदी सामल, शोधकर्ता अजीत कुमार दास, भाजपा नेता ठाकुर रंजीत दास ,मुना पाल तथा विश्व ओडिया परिवार के प्रवक्ता सुरेश साहु इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …