Home / Odisha / मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला शुरू

मारवाड़ी महिला समिति का सावन मेला शुरू

भुवनेश्वर। स्थानीय तेरापंथ भवन में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा मंजु अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में तथा समिति की समस्त पदाधिकारियों तथा महिला सदस्यों के सहयोग से दो दिवसीय सावन मेला प्रदर्शनी उद्घाटित हो गई। समारोह की मुख्य अतिथि के रुप में किन्नर मीरा परिडा तथा सम्मानित अतिथि के रुप में डॉ स्थित प्रज्ञा,देवस्मिता मोहंती और डॉ रोजलीन पटशाणी मिश्रा ने योगदान दिया। गौरतलब है कि 1999 से लेकर हरवर्ष मारवाड़ी महिला समिति भुवनेश्वर यह सावन मेला प्रदर्शनी आयोजित करती आ रही है। यहां कुल 50 स्टॉल लगे हैं। स्टॉलो पर सावन की राखियां, सुंदर सुदंर परिधान, सजावटी सामग्रियां, रेडीमेड कपड़े,चप्पल, सोने-चांदी के आभूषणों के स्टॉल,कृत्रिम आभूषणों के स्टॉल तथा घरेलू मिक्सचर आदि के स्टॉल हैं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि किन्नर परिडा ने बताया कि उनको पहली बार महिला समिति भुवनेश्वर ने ऐसे सुंदर सावन मेले प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया है जिसे देखकर और इसका उद्घाटन कर मुझे ही अच्छा लगा। प्रदर्शनी सात जुलाई शाम सुबहः 10 बजे से रातः9.00 बजे तक चलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …