Home / Odisha / डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि महान राष्ट्रवादी चिंतक, विशिष्ट शिक्षाविद् तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। उनके जीवन के आदर्श, त्याग और बलिदान का उदाहरण सदैव हमारे लिए स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ मुखर्जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …