भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपाटी ने परम पावन दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दलाई लामा का करुणा, शांति और प्रज्ञा का अमर संदेश विश्वभर के लोगों को निरंतर प्रेरित करता रहा है।
उन्होंने दलाई लामा के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके मानवीय मूल्यों और वैश्विक शांति के प्रति योगदान की सराहना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
