भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महान दार्शनिक, राष्ट्रभक्त एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श, आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा का संदेश सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति स्वामी विवेकानंद की अटूट निष्ठा और उनके उच्च आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान भी किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
