Home / Odisha / 27-28 जून को भुवनेश्वर में सजेगा एफटीएस संगिनी एग्ज़ीबिशन 2026

27-28 जून को भुवनेश्वर में सजेगा एफटीएस संगिनी एग्ज़ीबिशन 2026

  •     सेवा, स्वरोजगार और समाजसेवा का अनूठा संगम

भुवनेश्वर। एफटीएस महिला समिति द्वारा आयोजित “एफटीएस संगिनी एग्ज़ीबिशन 2026” का भव्य आयोजन 27 एवं 28 जून को तेरापंथ भवन, भुवनेश्वर में प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में कोलकाता, टाटानगर, रायपुर, जयपुर, कटक एवं भुवनेश्वर सहित देश के विभिन्न शहरों से आए लगभग 50 उद्यमी एवं प्रदर्शक भाग लेंगे। प्रदर्शनी में डिज़ाइनर एवं पारंपरिक परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर, हस्तशिल्प, लाइफस्टाइल उत्पाद, स्वादिष्ट व्यंजन, केक, पेस्ट्री सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और पूरे परिवार के लिए भी कई विशेष आकर्षण होंगे। दोनों दिनों तंबोला एवं लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। 28 जून को निःशुल्क डेंटल चेकअप, बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए रंगोली  प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

एफटीएस संगिनी एग्ज़ीबिशन का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस आयोजन से प्राप्त संपूर्ण आय एकल विद्यालय अभियान के माध्यम से वनवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा, संस्कार एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु समर्पित की जाती है।

यह प्रदर्शनी केवल खरीदारी का अवसर नहीं, बल्कि सेवा, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। साथ ही, यह नए एवं उभरते उद्यमियों, विशेषकर महिला उद्यमियों, को अपने उत्पादों, नवाचार और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करती है।

एफटीएस महिला समिति ने भुवनेश्वर एवं आसपास के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पधारें, देशभर से आए उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें, उनके उत्पादों की खरीदारी कर उनका सहयोग करें तथा वनवासी बच्चों की शिक्षा के इस सेवा अभियान में सहभागी बनें।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …