Home / National / कांग्रेस ने भूमि खरीद को लेकर मोहन यादव व उनके परिवार पर सवाल उठाए
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस ने भूमि खरीद को लेकर मोहन यादव व उनके परिवार पर सवाल उठाए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूमि खरीद को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावों को लेकर हमला किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस सरकार में अनियमितताओं का सिलसिला तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला केवल भूमि खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता और वित्तीय लाभ के बीच गहरे संबंधों को दर्शाता है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ खबरें सामने आने के पीछे कथित तौर पर आंतरिक राजनीतिक खींचतान है। उन्होंने कहा कि यह मामला सत्ता और लाभ के बंटवारे से जुड़ा है।
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक्स पर कहा कि उज्जैन में संगठन सृजन अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर जमीन घोटालों की चर्चा आम थी। साल 2028 के सिंहस्थ के लिए किए जा रहे 7,379 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संदर्भ में यह मामला और गंभीर हो जाता है। अखबार की पड़ताल में सामने आया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार ने बड़ी मात्रा में भूमि खरीदी है, जिससे उज्जैन में उनके पास सैकड़ों प्लॉट और सैकड़ों एकड़ जमीन हो गई है।
उल्लेखनीय है कि अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री की फैमिली ने दिसंबर 2023 में शपथ लेने के बाद से दिसंबर 2025 तक कम से कम 137 प्लॉट खरीदे हैं, जो लगभग 168 एकड़ भूमि है। इसके अलावा 2021 से 2023 के बीच 57 प्लॉट खरीदे गए थे, जो 86 एकड़ भूमि है। सरकारी रिकॉर्ड में यह ज़मीनें मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव, बेटे वैभव यादव, बहू शालिनी यादव, बड़े भाई नारायण यादव, उनके परिवारजनों और चचेरे भाइयों के नाम पर दर्ज हैं।
अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया कि इनमें से ज्यादातर प्लॉट उज्जैन मास्टर प्लान 2035 के तहत उन इलाकों में हैं, जिन्हें खेती वाली ज़मीन से रिहायशी या व्यावसायिक जमीन में बदला जा रहा है, या फिर नई सड़क परियोजनाओं के पास हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहन यादव के सीएम बनने के बाद राज्य सरकार ने इन्हीं इलाकों में नए रोड लिंक और हाईवे बनाने की घोषणा की, जिससे ज़मीन की कीमतें बढ़ गईं और शुरुआती निवेश करने वालों को भारी लाभ हुआ।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …