Home / Odisha / डी ए वी पब्लिक स्कूल, पोखरीपुट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डी ए वी पब्लिक स्कूल, पोखरीपुट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भुवनेश्वर,आज डी ए वी पब्लिक स्कूल, पोखरीपुट के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिपिन कुमार साहू द्वारा योग के महत्व पर संबोधन के साथ हुआ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है।इस अवसर पर योग शिक्षिका राजलक्ष्मी त्रिपाठी के निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया । आमंत्रित योग प्रशिक्षिका स्मिता दास ने विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लाभों के बारे में जानकारी दी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस प्रकार योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …