भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पांचवें सरसंघचालक कुपाहल्ली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में सुदर्शन को महान चिंतक और कुशल संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि उनका निस्वार्थ समर्पण, अनुशासित जीवन और उच्च आदर्श समाज के लिए सदैव प्रेरणा का अक्षय स्रोत बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सुदर्शन एक समाज सुधारक और राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा के उज्ज्वल प्रतीक थे। राष्ट्रसेवा और समाज कल्याण के प्रति उनका योगदान चिरस्मरणीय है तथा उनके विचार और कार्य आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
