भुवनेश्वर। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव की संभावना जताए जाने के बाद खुर्दा जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में सुबह की कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह व्यवस्था 19 जून से 25 जून तक प्रभावी रहेगी।
छात्रों को गर्मी से राहत देने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने के लिए सभी स्कूलों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल एवं ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी और बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
