Home / Odisha / रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा : धर्मेंद्र प्रधान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा : धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में प्रधान ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास में वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अमर प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने जिस अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय दिया, वह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अन्याय और दमन के विरुद्ध रानी लक्ष्मीबाई का संघर्ष आज भी देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, साहस और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

प्रधान ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान और उनकी वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने का संदेश देती रहेगी।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …