Home / Odisha / महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को ‘श्री उत्सव’ प्रदर्शनी 20 को

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को ‘श्री उत्सव’ प्रदर्शनी 20 को

  •     घरों से लघु व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं को मिलेगा मंच

भुवनेश्वर। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से तेरापंथ महिला मंडल, भुवनेश्वर की ओर से 20 जून को एक दिवसीय ‘श्री उत्सव’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी तेरापंथ भवन की तीसरी मंजिल पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी, जहां विभिन्न प्रकार के उत्पादों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के करीब 50 स्टाल लगाए जाएंगे।

प्रदर्शनी के संबंध में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला सेठिया, उपाध्यक्ष अंजना भुरा, मंत्री संतोष सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता खटेड़ तथा श्री उत्सव की संयोजक सविता भुरा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य घरों से लघु व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं को एक मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री मोहजित कुमार जी, मुनिश्री भव्य कुमार जी एवं मुनिश्री जयेश कुमार जी के मंगल पाठ से होगा।

प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, घरेलू सजावटी सामग्री, परिधान, खाद्य उत्पाद तथा अन्य उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।

तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला सेठिया ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी में पहुंचें और एक ही छत के नीचे अपनी जरूरत की गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलते हैं तथा उनके आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तीकरण को बल मिलता है।

आयोजकों का मानना है कि ‘श्री उत्सव’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …