Home / Odisha / अति आत्मविश्वास बना 2024 में बीजद की हार का कारण: गौतम बुद्ध दास
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

अति आत्मविश्वास बना 2024 में बीजद की हार का कारण: गौतम बुद्ध दास

  •     भोगराई विधायक ने बताया कारण

  •     विकास कार्यों के भरोसे मतदाताओं का समर्थन तय मानना साबित हुई सबसे बड़ी भूल

बालेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक गौतम बुद्ध दास ने कहा है कि वर्ष 2024 के आम चुनावों में पार्टी की हार का सबसे बड़ा कारण अति आत्मविश्वास था। बालेश्वर जिले के भोगराई विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव परिणामों का विश्लेषण करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास था कि बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता स्वतः पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी, लेकिन यह धारणा कई क्षेत्रों में गलत साबित हुई।

गौतम बुद्ध दास ने कहा कि भोगराई की जनता ने नवीन पटनायक के समर्थन में मतदान किया, लेकिन राज्य के कई अन्य हिस्सों में मतदाताओं ने वैसा रुख नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह मान लिया था कि विकास कार्यों के कारण उसे स्वाभाविक रूप से जनसमर्थन मिलेगा, लेकिन इसी अति आत्मविश्वास के चलते 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजद को पराजय का सामना करना पड़ा। विधायक ने कहा कि भविष्य में पार्टी को जनता की अपेक्षाओं और जमीनी हकीकत को बेहतर ढंग से समझते हुए आगे बढ़ना होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …