Home / Odisha / तीन महीने का भत्ता एकमुश्त मिलेगा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तीन महीने का भत्ता एकमुश्त मिलेगा

  •   तकनीकी बाधा जल्द होगी दूर: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की है कि तकनीकी कारणों से लंबित भत्ता राशि लाभार्थियों को एकमुश्त तीन महीने के भुगतान के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर तकनीकी अपडेट के चलते भुगतान में देरी हुई है, लेकिन सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान कर सभी लंबित राशि जारी करेगी। भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी अतिरिक्त व्यवधान के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लाभार्थियों को तीन माह का भत्ता एक साथ देकर लंबित भुगतान की भरपाई की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …