Home / Odisha / देवाशीष सामंतराय ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया

देवाशीष सामंतराय ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया

  •     ओडिशा के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प

भुवनेश्वर। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद देवाशीष सामंतराय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा ओडिशा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के प्रति आभार व्यक्त किया।

मीडिया से बातचीत में सामंतराय ने कहा कि वे ओडिशा की जनता के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस तरह मुझे स्वीकार किया है, मैं उसी ईमानदारी से काम करूंगा और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल का हिस्सा रहते हुए वे ओडिशा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने वरिष्ठ पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

राजनीतिक टिप्पणी करते हुए सामंतराय ने कहा कि बीजेडी में अब तृणमूल कांग्रेस जैसी स्थिति बनती दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि जो बातें वे खुलकर कह रहे हैं, वही भावना पार्टी के कई अन्य नेताओं के मन में भी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …