Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन

  • ओडिशा कन्वेंशन हॉल में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियां प्रदर्शित

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को ओडिशा कन्वेंशन हॉल में आयोजित विकासोन्मुखी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आई एंड पीआर) द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के एक वर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी के दौरान उपमुख्यमंत्री  प्रभाती परिडा,  कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, विधायक बाबू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हेमंत शर्मा तथा मुख्य सचिव अनु गर्ग भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को दर्शाने वाले प्रदर्शनों का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तीकरण, उद्योग, ग्रामीण विकास और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कई विकासात्मक कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …