Home / Odisha / एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में चार दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में चार दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ

  •    रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रक्त बैंक की आवश्यकता पूरी करने की पहल

ब्रह्मपुर। एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रक्त बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चार दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर मेडिकल कॉलेज के विभिन्न संकायों, नर्सिंग स्टाफ, मंत्रीस्तरीय कर्मचारियों, पीजी एवं यूजी छात्र संघ, डीएमएलटी, डीएमआरटी तथा विभिन्न आउटसोर्सिंग संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के डीन एवं प्राचार्य डॉ हरेकृष्ण दलेई की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ सुदीपा, रजिस्ट्रार डॉ श्वेता दास सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ शिवप्रसाद पटनायक, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ सागर पृष्टि, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ सबिता, प्रो डॉ मनोज पात्र, डॉ मानस रंजन दास, डॉ सत्यस्वरूप पटनायक, डॉ जगदीप नायक, डॉ आकांक्षा, डॉ अविनाश रथ, छात्र संघ अध्यक्ष डॉ बिस्वभूषण जेना, नर्सिंग अधिकारी अश्विनी तथा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल रक्त संग्रह करना ही नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। शिविर के पहले दिन लगभग 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आयोजकों को उम्मीद है कि आगामी तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाएंगे।

रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश देने के लिए डीन एवं प्राचार्य डॉ हरेकृष्ण दलेई ने स्वयं रक्तदान किया। उनके इस कदम ने उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों को प्रेरित किया तथा रक्तदान के प्रति उत्साह का वातावरण बनाया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …