राज्यपाल ने इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने को सौभाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महेंद्रगिरि ओडिशा की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है तथा यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।
उन्होंने कहा कि महेंद्रगिरि मेला क्षेत्रभर से आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखता है।
राज्यपाल ने भगवान परशुराम से प्रदेश और देशवासियों के लिए शांति, समृद्धि एवं सुख-समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
महेंद्रगिरि पर्वत ओडिशा के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है और इसका संबंध भगवान परशुराम सहित अनेक पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला महेंद्रगिरि मेला हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
