भुवनेश्वर। ओडिशा में नेता प्रतिपक्ष और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को प्रतिष्ठित नॉर्वे चेस खिताब जीतने पर बधाई दी है।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में नवीन पटनायक ने कहा कि प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए युवा शतरंज खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पटनायक ने कहा कि प्रज्ञानानंदा अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा ग्रैंडमास्टर भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता हासिल करते हुए देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
अपने संदेश में नेता प्रतिपक्ष ने प्रज्ञानानंद को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी प्रयासों के लिए भी सफलता की कामना की
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
