Home / Odisha / छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर प्रधान ने दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर प्रधान ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्रगौरव, स्वाभिमान और सुशासन के अमर प्रतीक हैं, जिनका जीवन आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने अद्वितीय नेतृत्व, वीरता और दूरदर्शिता के बल पर स्वराज्य की स्थापना की थी। उन्होंने उनके जीवन को साहस, संगठन क्षमता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण बताया।

प्रधान ने कहा कि शिवाजी महाराज के आदर्श और विचार आज भी राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने देशवासियों से उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …