-
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर हरित ओडिशा के संकल्प को किया मजबूत
-
पुरी सांसद संबित पात्र भी रहे मौजूद
भुवनेश्वर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पुरी सांसद डॉ संबित पात्र भी उपस्थित रहे।
पौधरोपण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का भी आधार हैं।
सांसद कंगना रनौत ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में लोगों को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को भी मजबूत करने का संदेश दे रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
