Home / Odisha / मोहन माझी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रायरंगपुर में होगा भव्य समारोह

मोहन माझी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर रायरंगपुर में होगा भव्य समारोह

  •    20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल

  •     कई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास

  •     कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई उच्चस्तरीय बैठक

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक भव्य जनसभा एवं राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों की सुविधाओं तथा पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों की उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

अनेक विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं को ओडिशा के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर राज्य की विकास यात्रा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच होगा।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव अनु गर्ग, विकास आयुक्त डीके सिंह, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमन्त शर्मा तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शाश्वत मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ओडिशा की विकास यात्रा का बनेगा महत्वपूर्ण पड़ाव

रायरंगपुर में आयोजित होने वाला यह समारोह ओडिशा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों और विकास पहलों को रेखांकित करेगा। राज्य सरकार इसे अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों और विकासात्मक कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …