-
ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा में प्राप्त किया था प्रथम स्थान प्राप्त
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को लोकसेवा भवन में ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा-2024 में प्रथम स्थान हासिल करने वाले केंदुझर जिले के आनंदपुर उपखंड अंतर्गत तोलंकपड़ा गांव के बुबुन साहू को सम्मानित किया और उनकी उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही प्रशासन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण, सुशासन और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही समाज के बच्चों, महिलाओं तथा सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने बुबुन साहू को एक अच्छे प्रशासक के साथ-साथ एक अच्छे इंसान के रूप में स्वयं को विकसित करने की सलाह भी दी।
बुबुन साहू का चयन पिछले वर्ष ओडिशा पुलिस सेवा में हुआ था और वह वर्तमान में ओडिशा पुलिस में डीएसपी के रूप में कार्यरत हैं। मार्च 2026 से वह भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक राज्य पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
बुबुन साहू के पिता भगवान साहू एक किसान हैं, जबकि उनकी माता कुंजलता साहू गृहिणी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दोनों अभिभावकों को भी बधाई दी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
