Home / Odisha / अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू
ABVP अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक शुरू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू

  • देशभर से कुल 106 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस बैठक में ले रहे हैं भाग

भुवनेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप)  की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक का आज  शुभारंभ हुआ। भुवनेश्वर के शिक्षा ओ अनुसंधान विश्वविद्यालय परिसर में यह बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

संगठन के अनुसार, देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 106 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों तथा छात्र हित से जुड़े विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

 

Share this news

About admin

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …