-
पेट्रोल-डीजल निर्यात और ईरान से तेल खरीद बंद होने पर उठाए सवाल
-
ईरान से सस्ता कच्चा तेल नहीं खरीद पाने का लगाया आरोप
भुवनेश्वर। आप नेता संजय सिंह ने रविवार को भारत में जारी तेल संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। भुवनेश्वर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि देश में मौजूदा तेल संकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लोग पेट्रोल पंपों पर घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, जबकि केंद्र सरकार ने 52 हजार करोड़ रुपये मूल्य का पेट्रोल और डीजल दूसरे देशों को निर्यात किया है। संजय सिंह ने दावा किया कि इरान भारत को रुपये में सस्ता कच्चा तेल उपलब्ध करा रहा था, लेकिन अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण केंद्र सरकार ईरान से कच्चा तेल खरीद नहीं पा रही है।
उन्होंने कहा कि गलत नीतियों और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते देश में ईंधन संकट और महंगाई की स्थिति पैदा हुई है, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
