Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री थनापति को दी बधाई
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री थनापति को दी बधाई

  •     राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया

भुवनेश्वर। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में प्रथम स्थान हासिल कर ओडिशा को गौरवान्वित करने वाली बलांगीर जिले के झारमुंडा स्थित ओडिशा आदर्श विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा सौम्याश्री थनापति को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि ओडिशा के असंख्य विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने सौम्याश्री के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना भी की।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …