-
एडीजीपी दयाल गंगवार गृह विभाग में ओएसडी नियुक्त
-
तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश
-
गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
-
पुलिस संचार व्यवस्था को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दयाल गंगवार का तबादला करते हुए उन्हें गृह विभाग में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया है। गंगवार अब तक कटक स्थित एडीजीपी (कम्युनिकेशन), ओडिशा के पद पर कार्यरत थे।
गृह विभाग द्वारा 25 मई 2026 को राज्यपाल के आदेश पर यह अधिसूचना जारी की गई। सरकार के अतिरिक्त सचिव त्रिलोचन माझी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए।
1998 बैच के आईपीएस अधिकारी दयाल गंगवार ने ओडिशा पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। विशेष रूप से संचार एवं समन्वय प्रणाली को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह तबादला विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और नीतियों के क्रियान्वयन को तेज करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि गंगवार का प्रशासनिक अनुभव पुलिस सुधार और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
