Home / Odisha / ओडिशा में भीषण गर्मी, सुबह 11 से 3 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में भीषण गर्मी, सुबह 11 से 3 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह

  •           भट्ठी बना झारसुगुड़ा, भीषण गर्मी से तप रहा राज्य

  •           24 मई तक राहत नहीं

  •           आईएमडी ने कई जिलों में गंभीर लू का अलर्ट जारी किया

भुवनेश्वर। ओडिशा में भीषण गर्मी को लेकर राज्य सरकार ने लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जरूरी काम न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।

मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिलने से आने वाले दिनों में भी ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है।

इधर, पश्चिमी ओडिशा का झारसुगुड़ा भट्ठी में तब्दील हो चुका है, जहां तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और बाजारों में भीड़ कम हो गई है। वहीं तटीय क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद आर्द्रता में उतार-चढ़ाव और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत के संकेत नहीं दिए हैं, जिससे राज्यभर में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ओडिशा का झारसुगुड़ा जिला इस मौसम की सबसे भीषण गर्मी की चपेट में है। औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा राज्य के सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है, जहां लोग झुलसाने वाली गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम से परेशान हैं।

पुराने रिकॉर्ड की याद दिला रही गर्मी

झारसुगुड़ा में पड़ रही गर्मी ने पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड तापमान की याद ताजा कर दी है। यहां 28 मई 1998 को 48 डिग्री सेल्सियस, 24 मई 1998 को 47.6 डिग्री, 20 मई 1978 को 47.5 डिग्री तथा 31 मई 2024 को 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

24 मई तक राहत की उम्मीद नहीं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 24 मई तक भीषण गर्मी से किसी बड़ी राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आज से संबलपुर और बलांगीर समेत कई जिलों के लिए गंभीर लू की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने सुंदरगढ़, संबलपुर और बलांगीर में रात के समय भी असामान्य रूप से अधिक तापमान रहने की चेतावनी दी है, जिससे लोगों को दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

तटीय इलाकों में उमस ने बढ़ाई परेशानी

हालांकि ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैलेकिन 70 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता के कारण गर्मी का एहसास लगभग 50 डिग्री सेल्सियस जैसा हो रहा है। गर्मी और उमस के इस दोहरे असर ने कई जिलों में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …