Home / Pakistan / बलियंता मॉब लिंचिंग मामले के सभी आरोपी चिन्हित, जांच तेज
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बलियंता मॉब लिंचिंग मामले के सभी आरोपी चिन्हित, जांच तेज

  •     13 आरोपियों की गिरफ्तारी, बाकी की तलाश में लगातार छापेमारी : क्राइम ब्रांच डीजी

भुवनेश्वर। बलियंता के चर्चित सौम्य रंजन स्वाईं लिंचिंग मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच हर पहलू से जारी है।

अपराध शाखा महानिदेशक, ओडिशा विनयतोष मिश्र ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

क्राइम ब्रांच डीजी ने कहा कि मामले में क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और आगे की जांच में जुटी हुई हैं। अब तक पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई जारी है। हमने सभी शामिल लोगों की पहचान कर ली है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी सभी टीमें सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रही हैं।

सौम्य के परिवार को न्याय दिलाने पर जोर

विनयतोष मिश्रा ने कहा कि सौम्य रंजन के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच जारी है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

पुलिस लापरवाही पर चार अधिकारी निलंबित

मामले में कथित पुलिस लापरवाही को लेकर पूछे गए सवाल पर क्राइम ब्रांच डीजी ने कहा कि विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई हर विभाग की प्रक्रिया का हिस्सा होती है। उन्होंने बताया कि अब तक चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हर विभाग में अनुशासनात्मक कार्रवाई की व्यवस्था होती है। कमिश्नरेट पुलिस भी मामले की समीक्षा कर रही होगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी।

जांच से जुड़े विवरण सार्वजनिक करने से इनकार

क्राइम ब्रांच डीजी ने कहा कि फिलहाल जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैं अभी जांच से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकता, क्योंकि इसका गलत फायदा उठाया जा सकता है। लेकिन जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मामले को लेकर परिवार की ओर से लगाए गए अलग-अलग आरोपों की जानकारी उन्हें फिलहाल नहीं है।

Share this news

About desk

Check Also

पाकिस्तान में पत्नी को चरित्रहीन बताने पर 80 कोड़े की सजा

पाकिस्तान में पत्नी को चरित्रहीन बताने पर 80 कोड़े की सजा

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पूर्व पत्नी पर चरित्रहीन होने का झूठा आरोप लगाने …