Home / Odisha / ओडिशा सरकार ने पीएसयू नियुक्तियों का मांगा अद्यतन ब्यौरा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा सरकार ने पीएसयू नियुक्तियों का मांगा अद्यतन ब्यौरा

  •           12 जून 2024 से 30 अप्रैल 2026 तक हुई भर्तियों की मांगी गई जानकारी

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) में हुई नियुक्तियों की समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में लोक उपक्रम विभाग की विशेष सचिव लिप्सा दास, ओएएस (एसएस) द्वारा सभी राज्य पीएसयू के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।

जारी निर्देश में 12 जून 2024 से 30 अप्रैल 2026 के बीच की गई नियुक्तियों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र को अत्यावश्यक श्रेणी में जारी किया गया है। यह कदम सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत (जीए एंड पीजी) विभाग के निर्देश के बाद उठाया गया है।

निर्धारित प्रारूप में देनी होगी जानकारी

सरकार ने सभी पीएसयू से निर्धारित प्रारूप में विस्तृत आंकड़े मांगे हैं। इसमें अब तक की गई नियुक्तियों की संख्या, भरे गए पदों का विवरण तथा अभी भी रिक्त पड़े पदों की जानकारी शामिल होगी।

44 राज्य उपक्रमों में पारदर्शिता पर जोर

अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य 44 राज्य संचालित उपक्रमों में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। विभागों को स्वीकृत पदों की संख्या, रिक्तियों की स्थिति और वर्तमान कर्मचारी संख्या की जानकारी भी देनी होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …