पुरी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित रथयात्रा में पारंपरिक रथों के स्वरूप में बदलाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कई बार अनुरोध किया जा चुका है कि रथयात्रा का आयोजन पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर की मूल परंपराओं के अनुसार ही किया जाए।
सुदर्शन पटनायक ने कहा कि डरबन “फेस्टिवल ऑफ चैरियट्स” को देखने के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण लगा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों रथ नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन के पारंपरिक स्वरूप में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिवर्तन सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और पवित्र अनुष्ठानों की गरिमा को प्रभावित करते हैं।
सुदर्शन पटनायक ने अपील करते हुए कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा विश्वभर में श्रद्धा और आस्था के साथ पूजनीय है, इसलिए इसकी मूल भावना और परंपरा को बदला नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने रथयात्रा आयोजकों से पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर की पारंपरिक रीति-नीति का सम्मान करते हुए भविष्य में उसी के अनुरूप आयोजन करने का आग्रह किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
