-
दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान
-
आईएमडी ने कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की
भुवनेश्वर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का ओडिशा पर फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा है, लेकिन आईएमडी ने राज्य में 15 मई तक तेज आंधी, बारिश और झोंकेदार हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि 12 मई को कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं 13 मई को मयूरभंज, केंदुझर, सुंदरगढ़, नवरंगपुर, मालकानगिरि, रायगड़ा और कोरापुट में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 14 और 15 मई को भी दक्षिण और पश्चिम ओडिशा के कई जिलों में इसी प्रकार का मौसम बने रहने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के अगले 48 घंटों में और मजबूत होने के प्रभाव से राज्य में अगले दो दिनों के बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे कई इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
